अनूपपुर//विगत 45 दिनों से तीन हाथियों का समूह दो अलग-अलग भागों में बट कर अनूपपुर एवं जैतहरी तहसील के इलाके में विचरण कर रहे है जो दिन के समय जंगल में रहकर रात होते ही एक हाथी जंगल से निकल कर खेतों में लगी फसलो को अपना आहार बनाता है जबकि दो हाथी विगत 5 दिनों से दिन एवं रात के समय जंगल में ही बिता रहे हैं।
एक अकेला हाथी को खेतों से भगाए जाने पर ग्रामीणों द्वारा पटाखा जला कर फेंकने पर अपने पैरों से जलता हुआ पटाखा पैर से दबाकर नष्ट कर देता है।
एक दांत वाला एक नर हाथी विगत 5 दिनों से तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र अनूपपुर के सोनमौहरी बीट के जंगल में दिन के समय विश्राम करने बाद शाम एवं रात होने पर जंगल से निकल कर जंगल से लगे ग्राम पंचायत अमगवां के वार्ड क्रमांक 10 डोंगरीटोला निवासी गणेश सिंह पिता अमेर सिंह मार्को के खेत में लगे गेहूं अरहर की फसल को निरंतर चार दिनों से आहार बना रहा है जिसे खेत से भगाने के लिए ग्रामीण जनों द्वारा हो-हल्ला एवं अन्य तरह के साथ हाथी के पास खेत में पटाखा जलाकर फेंकते हैं जिसे होशियार हाथी खेत में गेहूं खाते समय जलता पटाखा की ओर तेजी से बढ़कर अपने पैरों से जलता हुआ पटाखा को दबा कर नष्ट कर देता है तथा ग्रामीणों को तेजी से चिंघाड़ थे हुए दौड़ाता है निरंतर कई घंटे तक खेतों में खाने के बाद पेट भरने पर यह हाथी पड़ोस के जंगल में विश्राम करने चला जाता है।
बुधवार की रात 7 बजे यह हाथी चौथे दिन जंगल से निकल कर गणेश सिंह के खेत में लगे गेहूं एवं अरहर की को खाते हुए खेत में रखें सिंचाई वाले पाइप को उठाकर अरहर के खेत में ले गया प्रत्येक साम रात की तरह बुधवार की रात भी ग्रामीणों द्वारा इस हाथी को खेत से बाहर करने के लिए कई तरह के प्रयोग किया जो नाकाम हो गए बुधवार एवं गुरुवार की मध्य यह हाथी लोगों के भगाए जाने के बाद कुछ देर सोनमौहरी के जंगल में ठहर कर ग्राम पंचायत सेंदुरी के संजय पिता तरेरा चर्मकार के घर के पास पहुंचकर ईट की दीवार तोड़कर आंगन में लगे केला के पेड़ों तथा दो बोरी में रखें धान के कोढा को खाते हुए ग्राम पंचायत सेंदुरी के चौरा के पास रामलखन पिता हनुमान राठौर एवं दिनेश पिता जयपाल राठौर के खेतों में लगी गेहूं की फसल को खा कर पेट भरने पर गुरुवार की सुबह होने के पूर्व पांचवें दिन सोनमौहरी के बांस एवं अन्य तरह के वृक्षारोपण वाले जंगल में जाकर विश्राम कर रहा है।
वहीं इसके दो हाथी विगत पांच दिनों से तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन बीट धनगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योटार के कुसुमहाई ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई एवं भलुवान टोला तथा ग्राम पंचायत कुकुरगोड़ा के बेल्हाटोला कोशम टोला से लगे जंगल में दिन एवं रात के समय विचरण कर रहे है जो रात के समय भी जंगल के अंदर ठहरकर अपने एक हाथी साथी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
हाथियों के निरंतर विचरण पर वन विभाग द्वारा अलग-अलग गश्ती दलों के माध्यम से हाथियों के विचरण पर तथा ग्रामीणों के साथ निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने कच्चे घरों में नहीं रहने सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की हैं।


