जिन पंचायतों में नहीं है पानी टैंकर उन्हें भी कराया जाएगा उपलब्ध-विवेक पटेल
*वारासिवनी*-विधायक विवेक विक्की पटेल ने वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र के 8 और खैरलांजी जनपद पंचायत क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतो को फायर फाइटर पानी टैंकर की सौगात दी है।विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा विधायक निधी से यह पानी का टैंकर प्रदाय किया गया है। ग्राम पंचायत को पानी का टैंकर मिलने से पंचायत के ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यो में सहायता मिल सकेगी।साथ ही अग्नि दुर्घटना सहित अन्य कार्यो में भी पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल सकेगी।पिछले वर्ष इसके पूर्व भी विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा 10 से अधिक ग्राम पंचायतो को फायर फाइटर पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है।पानी के टैंकर सभी ग्राम पंचायतों को सरपंच की उपस्थिति के सुपुर्द कर दिया गया है।ग्राम पंचायत में शादी व अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर की आवश्यकता थी।इसी के चलते विधायक निधि से पानी टैंकर को प्रदाय किया गया है।
*कार्यक्रमों में किराए से लाना पड़ता था पानी टैंकर- सुनील राणा*
ग्राम कोलीलीवाडा सरपंच पति सुनील राणा ने बताया कि पानी टैंकर की कई तरह की आवश्यकता होती है।यह बड़े काम की चीज होती है।पंचायत के पास इतना संसाधन नहीं रहता कि वह अपने ओर से पानी टैंकर तैयार कर सके या प्राप्त कर सके।इसी को ध्यान मे रखते हुए विधायक निधि से ग्राम पंचायत को पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है। ताकि पानी के टैंकर का उपयोग ग्रामीणों को उनके सार्वजनिक कार्यो में उपयोग हो सके।ग्राम में पानी आपूर्ति में यह टैंकर मददगार हो सकता है।
*ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान दिखाई देती थी पानी टैंकरो की कमी- विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों को भी पानी टैंकर प्रदाय किया जाये और इसके लिये शीघ्र ही व्यवस्था बनायी जा रही है। जिससे कि बाद में अन्य पंचायतों को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार टेंकर उपलब्ध हो सकेगा।मै जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण पर जाता हु।तो कुछ ऐसी आवश्यकताओं को महसूस करता था।कुछ स्थानों पर उनके संज्ञान में जानकारी लाकर मांग की जाती है।अग्रि दुर्घटना, मांगलिक कार्यक्रमों जैसे शादी,हवन पूजन,कथा पूजन,गृहप्रवेश के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों और मंडई मेले तथा तेरहवी कार्यक्रम सहित अन्य में पानी की उपलब्धता चुनौती रहती है।ग्राम पंचायत में इसकी उपलब्धता होने से निश्चित ही कुछ हद तक मदद मिल सकेगी। वहीं जिन पंचायतों से पानी टैंकर की मांग होगी।उन्हें भी बहुत जल्द पानी टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा।जिससे ग्रामीणों क्षेत्रों में पानी की समस्या से ना झूझना पड़े।


