April 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अस्सी’ की कहानी सुनाता है ‘मन हवा’ सॉन्ग, इससे मेरा खास लगाव: मोहित चौहान



मुंबई, 9 फरवरी । अनुभव सिन्हा के निर्देशन में तैयार कोर्ट रूम ड्रामा ‘अस्सी’ का नया गाना ‘मन हवा’ रिलीज हो चुका है। प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान ने तापसी पन्नू स्टारर फिल्म के गाने को आवाज दी है। उन्होंने बताया कि इस गाने से उनका खास जुड़ाव है।

मोहित ने कहा कि उन्हें इस गाने का पहला नोट ही पसंद आ गया था। ‘मन हवा’ दिल को छूने वाला जोश से भरपूर ट्रैक है। यह तेज-तर्रार इन्वेस्टिगेटिव कोर्ट रूम ड्रामा की भावनाओं को बखूबी बयां करता है, जो मुश्किल सवाल उठाने की हिम्मत करता है। गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने को मोहित चौहान के साथ मिलकर परंपरा टंडन और रोचक कोहली ने आवाज दी है।

मोहित चौहान ने ‘मन हवा’ गाने के बारे में बताया, “मुझे हमेशा ऐसे गाने पसंद आते हैं जो कोई कहानी सुनाते हैं और कुछ कहने की ताकत रखते हैं। ‘मन हवा’ मुझे पहली बार में ही भा गया, और रिकॉर्डिंग के दौरान मैं खुद को सिर्फ भावनाओं के साथ बहते हुए पाया और कहानी को सांस लेने दिया।”

गाना डर के सामने निडरता, चुप्पी के सामने सच्चाई की दहाड़ और समझौते के बजाय विश्वास चुनने की बात करता है। यह धीरे-धीरे दिल को सुकून देता है और मजबूत इरादे की भावना जगाता है। सुनने वाले को खुद के लिए और अपने विश्वास के लिए लड़ने की हिम्मत मिलती है, चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं।

फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ‘मन हवा’ को फिल्म की भावनात्मक धड़कन बताया। उन्होंने कहा, “यह गाना सिर्फ संगीत नहीं है, बल्कि ‘अस्सी’ की पूरी भावना है। यह सच्चाई को चुनौती देने, मुश्किलों से लड़ने और ईमानदारी से खड़े होने की ताकत का जश्न मनाता है। यह उस अंदरूनी शक्ति को दिखाता है जो हमें तब मिलती है जब हम मजबूती से डटकर दुनिया का सामना करने का फैसला करते हैं।”

फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। इसमें कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन की है। अनुभव सिन्हा ने निर्देशन किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुभव सिन्हा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

गिन्नी वेड्स सनी 2′ परिवारों को वापस सिनेमाघरों में लेकर आएगी : अविनाश तिवारी

Newsdesk

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का ‘अमिताभ बच्चन’: ‘इंद्रदेव’ से मिली पहचान, मगर दर्द से भरा रहा अंतिम समय

Newsdesk

15 साल बाद घर आए थे अरिजीत सिंह, सोनू निगम ने ताजा कीं खूबसूरत यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading