पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय वन एस टी सी में दिनांक 9 फरवरी को प्राचार्य पी बी पांडे के मार्गदर्शन में कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण और कक्षा ग्यारहवीं 12वीं के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऑल इस वेल गाने ने तो सभी को उत्साह से भर दिया। मंच
संचालन कक्षा बारहवीं की छात्राओं हर्षित और फलक द्वारा किया गया।
कक्षा बारहवीं के छात्रों में विद्यालय कैप्टन अलीना कुरैशी द्वारा दिल को छू देने वाले उद्गार प्रकट किए
गए। कक्षा 12वीं की शैली ने भी छू देने वाले उद्गार प्रकट किए गए। कक्षा 12वीं की शैली ने भी विद्यालय में से संबंधित अपनी यादों को ताजा करते हुए शिक्षकों को का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न टाइटल से नवाजा गया जिनमें मिस्टर फेयरवेल कक्षा बारहवीं के शिवम और मिस फेयरवेल कक्षा बारहवीं की
मिस रिया रही। वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती नेक श्री और वरिष्ठ शिक्षक बृजमोहन पंथी द्वारा बच्चों को सकारात्मक विचारों को रखने व आने वाली परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक अनिल सोंधिया द्वारा बच्चों को परीक्षा में समय से पहुंचने और परीक्षा के स्ट्रेस को दूर रखने की बात कही व आशीर्वाद प्रदान
किया।


