April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रात्रि के समय भी सघन बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कि जा रही है रिपीट कार्रवाई



इन्द्रा मार्केट में कार्रवाई कर मार्ग को किया गया अतिक्रमण मुक्त, सुगम हुई यातायात व्यवस्था

जबलपुर। शहर की सड़कों को सुरक्षित, सुंदर और सुगम यातायात बनाने के उद्देश्य से जिला, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की जा रही है, जिसका सकारात्मक असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में इन्द्रा मार्केट में रात्रि के समय रिपीट कार्रवाई की गयी जिसमें निगम की ओर से 40 कर्मचारियों और 3 वरिष्ठ अधिकारियों क्रमशः अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, सहायक अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश भदोरिया के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में आज भी शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के संबंध में अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राइट टाउन क्षेत्र में अतिक्रमण निरीधक कार्यवाही की गई, जिसमें यातायात में बाधक ठेले टपरे हटाए गए और दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए और चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गोहलपुर लेमा गार्डन में ब्लॉक जी4/7 आवास योजना के अंतर्गत उक्त आवास को खाली किया गया। गढ़ा बाजार क्षेत्र में सड़क पर सभी अस्थाई अतिक्रमण को अलग किया गया, शुक्ला नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। नया मोहल्ला में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को अलग किया गया, बंदरिया तिराहा ओजस इंपीरियल के सामने अस्थाई अतिक्रमण को अलग किया गया, गोलबाजार एचडीएफसी के सामने ठेले टपरे को अलग किया गया, वासु होटल छोटी लाइन फाटक रोड क्षेत्र नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को अलग किया गया, मालवीय  चौक, सिविक सेंटर ओर गोल बाजार इलाकों में लगातार मुनादी की जा रही हे ओर चेतावनी दी जा रही हे मुख्य मार्ग पर फल सब्जी दुकानें तथा बैनर पोस्टर ठेले टपरे ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले पर जब्ती ओर चालानी की सख्त कार्यवाही की जाएगी। छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है, साथ अतिक्रमण न करने के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं सहयोग प्रदान किया गया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

पनागर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading