26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आधी रात घर में घुसा पांच फीट लंबा कोबरा, मची अफरातफरी



जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेवर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब आधी रात एक पांच फीट लंबा काला कोबरा घर के अंदर घुस गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार के सदस्यों की नींद उड़ गई और पूरी रात डर के साए में गुजारनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार ग्राम तेवर निवासी गीता प्रसाद पटेल के घर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक चमकदार काला नाग रसोई कक्ष में प्रवेश कर गया। इसी दौरान रसोई में रखा एक प्लास्टिक का डिब्बा गिर गया, जिससे सांप ने जोर से फुफकारना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर उसी कमरे में सो रहे गीता प्रसाद और उनके परिजन जाग गए और घर में सांप होने का पता चलते ही घबराहट फैल गई।

परिजनों ने किसी तरह पूरी रात सावधानी बरतते हुए बिताई। सुबह करीब 7:15 बजे घर के सदस्य दीपक पटेल ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ लिया।

सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था। उन्होंने बताया कि इन दिनों खेतों में सिंचाई का कार्य चल रहा है, जिससे जमीन में ठंडक बढ़ने पर सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों में प्रवेश कर जाते हैं।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को  सुरक्षित रूप से बरगी के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि किसी ने सांप से छेड़छाड़ नहीं की, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading