23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर निगम की कार्रवाई तेज



संभाग क्रमांक 3 एवं 4 में चालानी कार्रवाई करते हुए 19,000 रूपये का वसूला जुर्माना

जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज संभाग क्रमांक 3 और 4 के अंतर्गत सड़कों के किनारे अवैध रूप से मलबा, गिट्टी और रेत रखने वालों पर कार्रवाई की गई। सड़कों और मुख्य मार्गों को बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों से कुल 19,000 रुपये की चालानी राशि वसूली गई। स्वच्छता टीम ने नागरिकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि नालियों और सड़कों पर कचरा या निर्माण सामग्री न फैलाएं। दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर दोगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा। खाली प्लॉट मालिकों को अपने भूखंडों की सफाई रखने और वहां स्वामित्व का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां गंदगी का अंबार न लगे।

जनता ने सराहा निगम का प्रयास

नगर निगम की इस सक्रियता का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। रहवासियों ने इस कार्रवाई को ’सराहनीय कदम’ बताते हुए कहा कि ऐसी निरंतर कार्रवाई से ही शहर की सूरत बदलेगी और यातायात सुव्यवस्थित होगा।
कार्यवाही में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद राव, स्वास्थ्य निरीक्षक अमन चौरसिया एवं बालकृष्ण के साथ सुपरवाइजर राज अर्खेल, बालनकैया, गगन आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading