26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पी.एम. स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को लक्ष्य के अनुरूप लाभ दिलाने जबलपुर नगर निगम है संकल्पित – निगमायुक्त

*

*निगम की सराहनीय पहल और बैंकों के साकारात्मक सहयोग से संवर रही है छोटे कारोबारियों की राह*

*निगमायुक्त के साथ उपायुक्त, सिटी मिशन मैनेजर और सामुदायिक संगठक भी लगातार बैंकों में जाकर हितग्राहियों को दिला रहे हैं राहत लोन*

*आज इंडियन बैंक लालमाटी ने एक ही दिन में पी.एम. स्वनिधि के 20 हितग्राहियों का आवेदन लेकर ऋण स्वीकृत खाते में ऋण राशि प्रदान कर किया सराहनीय कार्य*

*निगमायुकत आर.पी. अहिरवार ने शहरी क्षेत्र के अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने किया अनुरोध*

*पी.एम. स्वनिधि योजना के हितग्राही ऋण प्राप्त करने अपने नजदीकी संभागीय कार्यालयों में कर सकते हैं सम्पर्क*

*इंडियन बैंक लालमाटी ने पेश की मिसाल*

जबलपुर। शहर के स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जबलपुर नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार के अथक प्रयासों और बैंकों के साकारात्मक सहयोग से ’पी.एम. स्वनिधि योजना’ का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सुलभता से पहुंच रहा है। योजना के संबंध में निगमायुक्त श्री अहिरवार एवं उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि योजना को गति देने के लिए बैंकों में जाकर बैंक प्रतिनिधियों और हितग्राहियों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस कार्य में संभागीय अधिकारियों के अलावा सिटी मिशन मैनेजर के साथ सामुदायिक संगठ भी बराबर से लगे हैं और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने लगातार प्रयास कर रहे हैं।

*इंडियन बैंक लालमाटी ने पेश की मिसाल*

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि बैंकों के सहयोग से इस अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। इंडियन बैंक, लालमाटी शाखा ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। बैंक ने एक ही कार्य दिवस में 20 हितग्राहियों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की। मौके पर ही ऋण स्वीकृत कर राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की। निगमायुक्त ने इस तत्परता की प्रशंसा करते हुए शहर के अन्य बैंक प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे इसी ऊर्जा के साथ अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों को लाभान्वित करें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading