26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

_कांग्रेस ने समांतर सदन लगाकर समस्याओं पर की चर्चा_



जबलपुर। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 20 दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद दल द्वारा इन्दौर की घटना को लेकर जो दूषित जल से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग आज भी मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं । इसकों लेकर शहर की जनता भय के वातावरण में है कि हम जो जल ग्रहण कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है ? इस प्रमुख विषय सहित अन्य विषय चाहे डोर-टू-डोर की समस्या हो, नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाालों से मैला होता माॅं का आंचल, ऐसे अन्य कई ज्वलंत विषय थे जिसको लेकर माननीय अध्यक्ष महोदय से धारा 30 की बैठक बुलाने मांग की गई थी कि महापौर स्वेत पत्र के माध्यम से जल समस्या को लेकर स्पष्टीकरण दें लेकिन भाजपा की नगर की सत्ता सदन में जवाब देने से लगातार बच रही है जिस को लेकर कांग्रेस पार्षद द्वारा शहर के प्रमुख चैराहों पर समानांतर सदन लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी इसी कड़ी में आज दमोहनाका चैक में गंगोत्री होटल के बाजू में समानांतर सदन का आयोजन किया  गया । जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व पार्षद जतिन राज थे, अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे पंडा थे, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, वहीं आयुक्त की भूमिका पूर्व पार्षद इस्तियाक अंसारी द्वारा निभाई गई, एम.आई.सी. सदस्य के रूप में श्रीमती कमलेश यादव, श्रीमती कीर्ति सिंग, पंकज पटेल, मोहम्मद अशरफ मंसूरी, मोहम्मद यावर चौधरी थे ।
कार्यक्रम में पार्षद सर्वश्री श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, सतेन्द्र चौबे, हर्षित यादव, प्रमोद पटेल, मनीष पटेल, राकेश पाण्डे, सेवादल के अध्यक्ष सतीश तिवारी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी, श्रीमती संगीता त्रिपाठी, गुडडू चौबे, रज्जू सराफ, अन्नू तिवारी, रविन्द्र गौतम, भानू यादव, अभियुक्त बाजपेई, रिंकू तिवारी, जय ठाकुर, अभिजीत परिहार, पुष्पेन्द्र अहिरवार, राजेश साहू, मिन्टू सिलोढिया, अतुल सोनी, करण ठाकुर, ऋषभ यादव, शिवम यादव, मुख्तार अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, सुशांत सिंह ठाकुर, पंकज अग्रहरी, विशाल अहिरवार, मकसूद अंसारी, मयूर चोैदहा आदि उपस्थित रहे ।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading