32.8 C
Jabalpur
April 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार में अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी



पटना, 13 फरवरी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था ठप है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है।



पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विरोधी सदन के अंदर चुप रहते हैं और बाहर बयानबाजी करते हैं, जबकि उन्हें सदन के भीतर सवाल उठाने चाहिए। सदन के भीतर उनके सभी सवालों के जवाब बारी-बारी में दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सुशासन और कानून का राज है, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। रोजाना बिहार छोड़कर अपराधी भाग रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में अपराध करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी के इस्तीफे की मांग की क्या वैल्यू है। पब्लिक तो हमको स्वीकार कर रही है न, पब्लिक हमारे ऊपर भरोसा कर रही है, वो महत्वपूर्ण है। राबड़ी देवी मेरे और नीतीश कुमार पर भरोसा करें या न करें, उससे हमको क्या फर्क पड़ रहा है? उनके न चाहने पर हम सरकार बनाए हैं और न उनकी कृपा पर हम लोगों की सरकार बनी है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के वंदे मातरम गाने का विरोध करने पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सब लोग अपनी-अपनी ढपली बजाने की कोशिश करते हैं। सबसे बड़ी बात मानवता है। क्यों जन-गण-मन, वंदे मातरम नहीं होगा? दिक्कत क्या है? देश का राष्ट्रगीत है, राष्ट्रगान है, क्यों नहीं होगा? इसीलिए लोग कहते हैं कि देश में एक कानून होना चाहिए।

अन्य ख़बरें

परिवार की कार को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा, दो सगी बहनों की मौत , सोनीपत में भीषण सड़क हादसा

Newsdesk

गायक कैलाश खेर के नाम पर 3.25 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Newsdesk

एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, अब अकेले लड़ेगी चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading