April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीसीटीवी कैमरे व बडी पानी की टंकी की शुरूवात नपा परिषद के जनहितैषी कार्याे की करा रही पहचान……प्रदीप जायसवाल



पूर्व मंत्री के जन्मदिवस पर गांधी चैक, भाजपा कार्यालय सहित जगह जगह मनायी गयी खुशिया
वारासिवनी……नपा परिषद ने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के जन्मदिवस पर नगर को करोडो रूपये के बडे बडे विकास कार्यो की सौगात दी है। जिसमे पानी की विशाल टंकी, अतिथी ग्रह, भव्य चैपाटी के साथ नगर के चैराहो मे सीसीटीवी की सौगाते शामिल है। इन सुविधाओ को पाकर नगरवासी भी प्रसन्नचित माहौल मे नपा परिषद को साधूवाद प्रदान कर रहे है।
करोडो रूपये की राशी के चार विकास कार्यो का उत्साह से हुआ लोकार्पण…..
इस संदर्भ मे जगह जगह लोकार्पण समारोह मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के साथ नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे व सभी पार्षदगण अतिथी के रूप मे मंचासीन भी रहेे। 12 फरवरी गुरूवार को सबसे पहले वार्ड 11, 12 व 13 के लिये नगर की दुसरी बडी पानी की टंकी लागत 3.46 करोड रूपये का लोकार्पण विधिविधान सेे किया गया। इस दौरान कार्य ऐंजेसी टीम की ओर से सर्वश्री बाबी परिहार, सुनील बंटी पारधी, अनिश मिश्रा के साथ नपा परिवार ने आत्मिय स्वागत भी किया। पश्चात पानी की बडी टंकी के वाल को जैसे ही गुडडा भैया के द्वारा खोला गया वैसे की तीन वार्डो के घरो मे शुद्व पेयजल पहुचने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
पुलिस थाने मे जैसे ही कैमरे आन हुये स्की्रन पर चैराहे के द्रश्य आने लगे नजर…..
इसी श्रंखला मे नगर के चैराहो मे सीसीटीवी कैमरे व कंटोल रूप के लोकार्पण मे  पुलिस प्रशासन की ओर से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक चैधरी, थाना प्रभारी पवन यावद, कंटोल रूम अधिकारी देवेन्द्र चैधरी ने गुडडा भैया व टीम का आत्मिय स्वागत भी किया। दुसरी ओर जैसे ही गुडडा भैया ने रिमोट से स्वीच आन किया वैसे ही बेहद बडी स्क्रीन मे नगर के प्राय सभी चैको के लाईव द्रश्य दिखने की खुशी सभी के चेहरो पर नजर आने लगी।
12 चैराहों मे 29 कैमरो से अपराधो की रोकथाम मे मिलेगी मदद….
मिडिया के सवालो मे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक चैधरी ने सबसे पहले पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुये कहा की नगर के 12 चैराहों मे 29 कैमरे की यह सौगात बेहद उपयोगी है। इस तरह की सुविधा के लिये हम भी प्रयासरत थे। नपा परिषद ने जो नगर के चैराहों मे कैमरो की 27.47 लाख की सौगात दी है उससे पुलिस व्यवस्था और कानून व्यवस्था अवश्य सुद्रढ होगी और अपराधो के रोकथाम मे मदद मिलेगी।
भव्य चैपाटी के सौदर्यीकरण से नगर मे बड गयी है चमक……
विकास कार्यो की सौगात कार्यक्रम मे गुडडा भैया का काफिला दोपहर समय मे भव्य चैपाटी लागत 15 लाख रूपये व स्वामी विवेकानंद क्लब अतिथी ग्रह लागत 25 लाख समारोह मे पहुचा। जंहा उन्होने इंडोर स्टेडियम मे प्रात 11 बजे से 5 बजे तक महानगरो के प्रसिद्व चिकित्सको मे डा प्रिंस वर्मा एमबीबीएस, एमएस, डा उमंग बघेल, डा निकलेस वासनिक,डा शुभम वैध, डा रोहित मर्सकोले, डा ज्योति बोरकर, डा सेफाली  शिंदे, डा अभिषेक आडे आदि के सहयोग से नपा परिषद व सरदार पटेल हास्पिटल बालाघाट के तत्वाधान मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरिक्षण कर जरूरतमंदो की मदद भी की।
बडी पानी टंकी के लोकार्पण से तीन वार्डो की पेयजल दिक्कते भी हो गयी दूर……
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये गुडडा भैया ने कहा की नगर मे सालो पहले भी हमने ही 24 करोड की राशी केन्द्र सरकार से स्वीक्रत कराकर सबसे बडी पानी की टंकी बनायी थी। जिसकी मदद से शुद्व पेयजल पुरे नगर को आज भी मिल रहा है। किंतू नगर के तीन वार्डो मे तकनीकी दिक्कतो की वजह से पेयजल आपूर्ति मे शिकायते आ रही थी। जिसके समाधान के लिये हमने प्रदेश सरकार से 3.46 करोड रूपये स्वीक्रत कराकर एक और विशाल टंकी का निर्माण कराकर आज से तीनो वार्डो की जनता को समर्पित कर पेयजल की आपूर्ति शुरू कर रहे है। अब सुसज्जित व सर्वसुविधायुक्त पानी की टंकी से 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह हमने नगर के सभी चैराहो मे अपराधो की रोकथाम के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाकर आज से शुरूवात भी कर दी है। इस सुविधा का कंटोल रूम हमने पुलिस थाने मे रखा है। इस सुविधा को पाकर जनता के साथ पुलिस प्रशासन भी प्रसन्नचित नजर आ रहा है।
भाजपा कार्यालय मे ग्रामीण कार्यकर्ताओ ने दी बधाईया….
इसी तरह नगर के गांधी चैक मे नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा व युवाओ की टीम के द्वारा गुडडा भैया का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। वही भाजपा कार्यालय मे भी भव्य समारोह मे ग्रामीण कार्यकर्ताओ व मंडल अध्यक्षो सहित पदाधिकारीयो ने गुडडा भैया को जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित कर खुशिया मनायी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

जिला अस्पताल में गेट पास सिस्टम बंद, अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading