April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

कान्हा–पेंच कॉरिडोर क्षेत्र में घटना से मची हलचल, ग्रामीणों को दी गई सतर्कता की हिदायत_

केवलारी – जिले के वन परिक्षेत्र सामान्य केवलारी अंतर्गत उगली–केवलारी मार्ग के मध्य सघन वन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्व ग्राम भूरगोंदी स्थित एक किसान के कुएं में वयस्क तेंदुआ गिर गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भूरगोंदी निवासी किसान फगलाल के खेत, जो वन विभाग के विश्रामगृह के समीप और जंगल से सटे क्षेत्र में स्थित है, वहां भोजन की तलाश में आए दो तेंदुओं में से एक कुएं में जा गिरा। किसान द्वारा पाले गए दो पालतू कुत्तों पर तेंदुओं ने हमला किया, जिसमें एक कुत्ते का शिकार कर एक तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जबकि दूसरा तेंदुआ किसान के शोर मचाने पर कुएं में गिर पड़ा।
घटना की सूचना गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम एवं उगली पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चारपाई में रस्सी बांधकर झूला तैयार किया गया, जिसकी मदद से लगभग सुबह 10 बजे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद वन अमले ने पूरी सतर्कता के साथ तेंदुए को जंगल की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में किसी प्रकार की जनहानि या अनहोनी नहीं हुई।
यह क्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और पेंच राष्ट्रीय उद्यान के मध्य स्थित वन्यजीव कॉरिडोर का हिस्सा है। उगली–छपारा, बरघाट तथा बालाघाट मार्ग के आसपास घने जंगल होने के कारण यहां वन्य प्राणियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। राहगीरों को भी अक्सर वन्यजीवों के दर्शन होते हैं।
वन विभाग की अपील
वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े, केवलारी ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा नियमित गश्त की जाती है। तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वन्य प्राणियों से सावधानी बरतें, अकेले जंगल न जाएं और समूह में ही दैनिक कार्यों के लिए निकलें।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading