April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को विशेष यातायात व्यवस्था लागू



सिवनी – 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में सुबह 7 बजे से अग्रिम आदेश तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
मठमंदिर क्षेत्र
छिंदवाड़ा चौक एवं महावीर मढ़िया की ओर से केवल दोपहिया वाहन ही मठमंदिर पार्किंग तक प्रवेश कर सकेंगे।
इन मार्गों से चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग मठमंदिर मैदान में रहेगी तथा निकासी कटंगी नाका रोड से होगी।
चार पहिया वाहन कटंगी रोड से मठमंदिर मैदान तक आकर पार्किंग में खड़े होंगे और वापसी भी कटंगी नाका रोड से करेंगे।
छिंदवाड़ा चौक से मठमंदिर तथा कटंगी नाका से मठमंदिर रोड तक लोडिंग वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
शिव बारात मार्ग — छिंदवाड़ा चौक, कटंगी नाका, दुर्गा चौक एवं नेहरू रोड — पर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
बसों का रूट परिवर्तन
शाम 7 बजे से अग्रिम आदेश तक छिंदवाड़ा, नागपुर एवं कटंगी से आने-जाने वाली बसें नगझर बायपास होते हुए बस स्टैंड आएंगी और इसी मार्ग से लौटेंगी। वैकल्पिक रूप से छिंदवाड़ा बायपास ब्रिज से संचालन होगा। छिंदवाड़ा चौक, शंकर मढ़िया और नगरपालिका मार्ग पर बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहन
महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
नागरिकों से अपील
शिव बारात के दौरान मठमंदिर से दुर्गा चौक, शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड, नगरपालिका चौक, शंकर मढ़िया से छिंदवाड़ा चौक तक यातायात दबाव अधिक रहेगा। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading