April 10, 2026
सी टाइम्स
खेल

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्को जानसेन का ‘चौका’, साउथ अफ्रीकी कप्तान ने तारीफ में कहे ये शब्द



अहमदाबाद, 14 फरवरी । साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत पर खुशी जताते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को सराहा है, जिन्होंने विकेट का ‘चौका’ लगाया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ यह टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।



साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 4 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। जानसेन की सराहना करते हुए मार्करम ने कहा, “उनका बाएं हाथ का एंगल अलग है। वह काफी लंबी कद-काठी के हैं और अलग-अलग तरह की गेंदें फेंकते हैं। यह उनके और हमारी टीम के लिए बड़ी ताकत है। इस टूर्नामेंट में आंकड़े शायद उनका पूरा योगदान नहीं दिखाते, लेकिन इस मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने बीच के ओवरों और अंत में लगातार साझेदारियां तोड़ीं, जो बेहद अहम रहा।”



शानदार जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने कहा, “सबसे पहले यह मानना जरूरी है कि टॉस हमारे पक्ष में गया। दूसरी पारी में गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजों को उन्हें सीमित स्कोर पर रोकने के लिए जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी। कुल मिलाकर यह एक शानदार टीम प्रयास था। शुरुआत में पिच थोड़ी मददगार थी और खिलाड़ियों ने उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया। वे दोनों ओपनर बेहद खतरनाक और डराने वाले हैं, लेकिन आज हमारी योजनाएं काफी सटीक रहीं।”



मार्करम ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 86 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, “यह पारी अच्छी रही। मेरा मकसद बस टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना है। हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवी और ऊर्जा से भरी है। जरूरी है कि अलग-अलग फेज में उस पावर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। पावरप्ले में टीमें आक्रामक खेल रही हैं, ऐसे में हमें भी कोशिश करनी चाहिए। हर बार कामयाबी नहीं मिलेगी, लेकिन जब मिलती है तो हम मैच में बढ़त बना लेते हैं।”


अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: केकेआर को हराकर एलएसजी ने ‘प्वाइंट टेबल’ में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

Newsdesk

बिली जीन किंग कप: इंडोनेशिया से हारा भारत, कोरिया की जीत का सिलसिला जारी

Newsdesk

आईपीएल 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना, डीसी के खिलाफ मैच से जुड़ा है मामला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading