जागपुर की अहम समस्या हाइवे से ग्राम तक सर्विस सड़क का किया समाधान
वारासिवनी…..ग्राम जागपुर में श्री गोपाल आश्रम विट्ठल रूखमणी सिद्धपीठ पावनधाम में संत समागम हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने श्याम साधक महाराज को नमन कर सत्संग के प्रत्यक्ष लाभ बताये। इस अवसर पर जागपुर सहित निकट के ग्रामो के श्रद्वालूजन अधिक संख्या मे उपस्थित भी रहे।
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने विट्ठल रूखमणी मंदिर मे आर्शीवाद प्राप्त करने के बाद प्रभावी शैली मे उदबोधन के दौरान कहा की कलयुग मे आध्यात्मिक उत्थान, मन की शुद्वि और ईश्वरीय प्रेम पाने का सबसे प्रभावी साधन हरिनाम संकीर्तन ही है। इससे पान नष्ट होते है और समाज मे एकता व शांति स्थापित होती है। जिस तरह मोबाईल को उसकी सीम संचालित करती है। उसी तरह हमारे शरीर को हमारी आत्मा संचालित करती है। और संकीर्तन के समय यही आत्मा सीधे तौर पर ईश्वर से जुडकर हमारा मार्ग प्रशस्त करती है।
इस अवसर पर प्रबुद्व ग्रामीणजनो ने जैसे ही ग्राम की प्रमुख समस्या से गुड्डा भैया को अवगत कराया तत्काल उन्होंने हाइवे से ग्राम तक सर्विस सड़क स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द उक्त सड़क निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। इस समय सर्वश्री कन्हैयालाल नगपुरे, पीतम बिसेन,चिरौंजी पारधी,सन्दीप मिश्रा मण्डल अध्यक्ष,पप्पू भैया हरिनखेड़े,डॉ सन्तोष खरोले,संजय चैहान आदि के साथ ग्रामीण जनप्रतिनिधीगण भी उपस्थित भी रहे।
दुसरी ओर नगर के वार्ड 5 बस स्टैंड के पीछे सार्वजनिक अर्धनारीश्वर मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी दोपहर समय मे शामिल होकर गुड्डा भैया ने जमकर जयकारे लगाकर भोलेबाबा की स्तुती की। इस समय वार्ड की पार्षद श्रीमती मधू जायसवाल, पूर्व पार्षद सोनू जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा आदि साथ भी रहे।


