April 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 650 अंक उछला



मुंबई, 16 फरवरी । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। 

हालांकि बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ सपाट हुई थी, लेकिन बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंकों यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,277.15 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 211.65 (0.83 प्रतिशत) की उछाल के साथ 25,682.75 पर था। इस दौरान निफ्टी ऑटो को छोड़कर तकरीबन सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप में 0.48 प्रतिशत तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.11 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

सेक्टर वार देखें, तो सिर्फ निफ्टी ऑटो में 0.73 प्रतिशत और निफ्टी ग्रोसेक्ट 15 में 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी बैंक में 1.27 प्रतिशत की बढ़त, निफ्टी एफएमसीजी में 0.82 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी आईटी में 0.17 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली।

इस दौरान, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर ऐसे रहे जिसमें गिरावट देखी गई। पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में 4.45 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एम एंड एम और इंफोसिस के शेयरों में 1.44 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट्स में मिले-जुले संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों (सेंसेक्स और निफ्टी) ने कमजोर शुरुआत की। हालांकि, बाद में निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं दिन के दूसरे हिस्से में बाजार ने रफ्तार पकड़ते हुए 600 अंकों की बढ़त दर्ज की और हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,395.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,553.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

अन्य ख़बरें

खड़गे ने अपने बयान पर जताया खेद, कहा- गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था

Newsdesk

युद्ध विराम के बाद शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, मार्केट कैप करीब 17 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Newsdesk

अमेरिकी कोर्ट ने एसईसी मामले को खत्म करने की अदाणी ग्रुप की याचिका स्वीकार की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading