April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुर्की नोटिस के बाद करदाता ने मौके पर जमा किए 50 हजार रूपये का बकाया टैक्स



संभाग क्रमांक 6, 13 और 14 में हुई कार्रवाई

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के सभी 16 संभागों में बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संभाग क्रमांक 13 में स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के करदाता मोइनुद्दीन जनाब मोहम्मद निजामुद्दीन पर 1 लाख 17 हजार 9 सौ 96 रूपये संपत्ति कर की बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान 50 हजार रूपये नगद जमा किए गए एवं शेष राशि मार्च में जमा करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 14 चितरंजन वार्ड के अंतर्गत साबिर खान पिता – जाकिर खान पता 122 अहमद नगर पर बकाया राशि 1 लाख 45 हजार 8 सौ 29 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए 3 दिन के अंदर राशि जमा करने नोटिस चस्पा किया गया।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत गोविन्द बल्लभ पंत वार्ड में भवन स्वामी गंगा बाई पति मोतीलाल पर बकाया राशि 5 लाख 62 हजार 3 सौ 31 रूपये, चंदा बाई पति राज बहादुर पहारिया बकाया राशि 3 लाख 85 हजार 6 सौ 55 रूपये एवं राजाराम पुरूषोत्तम रंगलाल बकाया राशि 3 लाख 48 हजार 3 सौ 23 रूपये होने पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस जस्पा किये गए। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए समय पर अपना समस्त बकाया टैक्स जमा करें।
कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल एवं राजस्व निरीक्षक मन्नू पटेल, नंदन पटैल, वार्ड कर संग्रहिता विजय विश्वकर्मा, प्रतीक यादव, नोटिस सर्वर एवं स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर पटेल सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र एवं संभागीय टीम, संभाग क्रमांक 6 में संभागीय अधिकारी प्रदीप मेरावी, अरविन्द्र श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद वसीम, शुभम जैन, ललित मेवारी एवं कोन्डैया  आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पनागर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Newsdesk

जिला अस्पताल में गेट पास सिस्टम बंद, अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई

Newsdesk

क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading