April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशा तस्करी पर कोतवाली पुलिस का प्रहारः अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार



कोतवाली पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

बालाघाट पुलिस द्वारा नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की रही है। इसी क्रम मे थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक बालाघाट महोदय द्वारा शहर में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

घटना का विवरण – दिनांक 15.02 2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड, अवन्ती

बाई चौक, भटेरा खैरी, कुम्हारी स्थित शिव मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम धापेवाड़ा के आगे एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ दिखा, जो पुलिस वाहन को देखकर मुख्य मार्ग छोड़कर जोधीटोला की ओर छुपते हुए जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर जोधीटोला मोबाइल टावर के पास रोका गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही के दौरान तलाशी लेने पर आरोपी के पिड्डू बैग से कुल 2.1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000 बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पंजीबद्ध अपराध – आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी तेजराम वर्मा पिता मोहर सिंह वर्मा, निवासी घाट परासिया, थाना कुण्डीप्रा, जिला छिंदवाड़ा

जब्त सामग्री

2.1 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹40,000/-)

काले रंग का पिट्टू बैग

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा में अपराध क्रमांक 699/2023 धारा

8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पूर्व में भी प्रकरण पंजीबद्ध है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक कामेश धुमकेती के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव धुर्वे, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र माटे, प्र आर कमलेश 990, आरक्षक दीपक साकरकर, आरक्षक पदम उइके, आर जयपाल सिरसाम, आर शेखर बनोटे की मुख्य भूमिका रही।

बालाघाट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध सख्त एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाती रहेगी।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading