April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खबर नंबर (1)सतगुरु कबीर आश्रम में एसकेडीवी मिशन,मनम और महंतों की संयुक्त बैठक सम्पन्न



डिंडोरी सी टाइम्स।मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदा तट के समीप स्थित सतगुरु कबीर आश्रम में एसकेडीवी मिशन की राज्य उपप्रतिनिधि वंदना मानिकपुरी के नेतृत्व में एसकेडीवी मिशन महिला नवोदय महासभा (मनम) एवं महंतों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत सतगुरु कबीर साहेब की आरती-वंदना से हुई। इसके पश्चात वंदना मानिकपुरी ने पंथ श्री हुज़ूर उदित मुनि नाम साहेब का चित्र आश्रम को सप्रेम भेंट किया। उन्होंने बैठक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि कबीर पंथ का मूल आधार सेवा, प्रेम और दया है। पंथ श्री हुज़ूर उदित मुनि नाम साहेब द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए सभी जीवों के प्रति दया भाव रखकर सेवा कार्यों को समयानुसार एवं विधिवत रूप से आगे बढ़ाना आवश्यक है।
उन्होंने महिला नवोदय महासभा (मनम) की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण मालापूरे गोस्वामी द्वारा निर्धारित उद्देश्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं को भी साझा किया और कहा कि सभी को मिलकर प्रेम भाव से संगठनात्मक कार्यों को गति देनी चाहिए।
बैठक में उपस्थित महंतों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार, टोला और मोहल्ले को नशामुक्त नहीं करेगा तब तक व्यापक स्तर पर समाज को नशामुक्त करने में सफलता नहीं मिल सकती। जिला प्रतिनिधि एवं परोपकार प्रतिनिधियों ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए समाज सुधार और सेवा कार्यों पर बल दिया।
इस अवसर पर कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में आयोजित पंथ श्री के चादर तिलक समारोह में सेवा देने वाले सेवार्थियों को पंथ श्री हुज़ूर उदित मुनि नाम साहेब एवं पूज्यनीय गुरु गोसाईं प्रखर प्रताप गोस्वामी जी द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्रों से एसकेडीवी मिशन के उप राज्य उपप्रतिनिधि एवं जिला प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
बैठक में एसकेडीवी मिशन के जिला प्रतिनिधि, तहसील एवं ग्राम प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायी उपस्थित रहे।

—————————

अन्य ख़बरें

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading