अनूपपुर । साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं उनकी पत्नी शिक्षिका एस.स्वाति राव द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे मंगलवार हनुमान व्रत के उद्यापन के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध बरगवां हनुमान मंदिर में हनुमान कथा (पूजा) एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष में प्रसिद्ध बरगवां हनुमान मंदिर में हनुमान कथा (पूजा) एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हनुमान कथा का पुण्य लाभ लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि आज दिनांक 17 फरवरी 2026 स्थान प्रसिद्ध बरगवां हनुमान मंदिर,बरगवां जिला अनूपपुर (म.प्र.) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


