April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

  मुख्यालय में पहुंचे 46 आवेदकों से सीधा संवाद किया और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, शहर के सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों द्वारा 32 प्रकरणों पर सुनवाई कर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की गई। इस तरह कुल 78 आवेदनों का निराकरण कर नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
मुख्यालय में प्राप्त 46 शिकायतों में सर्वाधिक आवेदन अतिक्रमण विभाग और भवन शाखा से जुड़े रहे, जिनकी संख्या 8-8 रही। इसके अलावा 5 शिकायतें स्वास्थ्य विभाग, 5 बाजार विभाग, 3 स्थापना, 3 सम्पदा, 3 जल, 3 उद्यान, 1 कॉलोनी सेल, 1 पेंशन शाखा, 1 राजस्व, 1 योजना, 1 कार्यालय अधीक्षक, 1 संभाग क्रमांक 6 तथा 2 संभाग क्रमांक 15 से संबंधित रहीं। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया, जिससे आवेदकों को तुरंत राहत मिली। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न होकर जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान का माध्यम है, इसलिए हर आवेदन को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
इस अवसर पर जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश सहित सभी विभागीय प्रमुख, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk


कथा के चतुर्थ दिवस भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन, आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading