April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के लीज नवीनीकरण के कार्यो में आयेगी तेजी*


*ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारियों से निगमायुक्त की हुई सार्थक चर्चा*

*निगमायुक्त द्वारा प्रकरण पर सूक्ष्म परीक्षण कर नवीनीकरण करने की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने सम्पदा विभाग के अधिकारियों को दिये गए निर्देश*  

जबलपुर। जबलपुर के चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को बहुत शीघ्र ही लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर राहत प्रदान करने के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा संपदा विभाग के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर निर्देश प्रदान किये गए हैं। निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों एवं लीजधारकों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लीज नवीनीकरण की प्रारंभिक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्रता के साथ फाइल तैयार कर नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत करें।
निगमायुक्त और ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों के बीच एक सार्थक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने लीज नवीनीकरण में आ रही तकनीकी पहलुओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। निगमायुक्त ने व्यापारियों के विषयों के संबंध में सुनवाई की और त्वरित निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। निगमायुक्त ने सम्पदा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण कर लीज से जुड़ी फाइलों का बारीकी से अध्ययन कर निराकरण किया जाये। व्यापारियों को प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने संपदा विभाग के अधिकारियों को निगमायुक्त द्वारा कहा गया। बैठक के दौरान अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, संपदा अधिकारी शिवांगी महाजन के साथ चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading