जिले के 32 छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 32 छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इनमें 21 छात्राऍ और 11 छात्र शामिल है। यह सभी छात्र छात्राऍ कक्षा 02 से कक्षा 08 के विद्यार्थी है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सफल इन नन्हें छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया और भविष्य में इसी तरह की सफलताऍ हासिल करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। ओलम्पियाड में सफल इन नन्हें बच्चों को स्कूल बेग, कम्पास एवं पानी की बोटल उपहार स्वरूप प्रदान की गई है।
इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री जीपी बर्मन, सहायक परियोजना समन्वयक श्री विवेक गुप्ता, श्रीमती सुषमा वासनिक एवं बच्चों को ओलम्पियाड प्रतियोगिता में शामिल कराने वाले शिक्षक शिक्षिकाऍ उपस्थित थी।
ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सफल होने वाले प्रतिभागियों में कक्षा दूसरी की झालीवाडा स्कूल की छात्रा गुंजन राठौर, बघोली स्कूल की प्रियल पंचेश्वर, कटंगी की श्री राहंगडाले, कक्षा तीसरी के सावंगी स्कूल के प्रियांश कटरे, बकेरा स्कूल के तनुष बिसेन, कक्षा चौथी की कौलीवाडा स्कूल की आर्या पटले, लांजी आसोलीटोला के हार्दिक लिल्हारे, कटंगी स्कूल की आयांशी भगत, मराठा बूढी स्कूल की विधि कावरे, कक्षा पांचवी के कौलीवाडा स्कूल के खुशांत कुम्भलवार, गोंडीटोला खैरलांजी स्कूल की श्रेयांशी बंसोड, कक्षा छटवीं की मेडकी स्कूल की अपर्णा चित्रिव, झालीवाडा के रौनक नेवारे, भीडी स्कूल की श्रद्धा पटले, बिसोनी स्कूल की आयुषी देवगडे, झालीवाडा स्कूल के मोहित चौहान, सिमरन परते, कक्षा सातवीं की झालीवाडा स्कूल की शिवानी तिलगाम, अश्विन नेवारे, दिनी स्कूल की डिंपल पंचेश्वर, बहेला स्कूल की धनश्री खोंगल, कटंगी की अदिती डोंगरे, झालीवाडा स्कूल के यश पारधी एवं कक्षा आठवीं की नरोडी स्कूल की माही परते, झालीवाडा स्कूल की सिल्की मेश्राम, लिंगमारा स्कूल की दुर्गावती डहाके, पुलपुट्टा स्कूल की अश्मि वाघाडे, कारंजा स्कूल की खुशी भागरकड एवं कौलीवाडा स्कूल के भानु गौतम ने सफलता हासिल की है।
ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सावंगी स्कूल के कक्षा 03 के प्रियांश कटरे ने हिंदी एवं अंग्रेजी विषय, कौलीवाडा स्कूल के कक्षा 05वीं के खुशांत कुंभलवार ने अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषय में सफलता हासिल की है। ओलम्पियाड प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले शिक्षक सीमा शरणागत, संतोष कुमार वैद्य, डीएल टेम्भरे, रवि मेश्राम, अमर ज्योति कटरे, इंदु बघेल, श्रीचंद दमाहे, तेजेश्वर दहीकर, रश्मि पटले, श्यामसुंदर पटले, झनकार सिंह बिसेन, कुलकर्णी राणा, मालयन टेम्भरे, जियालाल लिल्हारे, गीता तुरकर, किरण मेश्राम, अर्चना माहुरकर, भागीरथ लिल्हारे, गंगोत्री पटले, धनलाल बिसेन, ललित पटले, गजानंद गोपाले, गौरीशंकर नायक एवं आशा कटरे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के लिए जिलास्तरीय ओलम्पियाड सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, बौद्धिक विकास, और शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। जिला स्तर पर सफल इन 32 छात्रों में से 7 छात्र इग्लिश ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप के लिए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। यह आयोजन दो चरणों में किया गया था जिसमें पहले चरण में जन शिक्षा केंद्र के स्तर पर और दूसरे चरण में जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।


