April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नार्मदीय महिला मंडल के चुनाव हुए, सांस्कृतिक विरासत को संजोने और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प


जबलपुर। शहर में सक्रिय सामाजिक संगठन नार्मदीय महिला मंडल के चुनाव गत दिवस संपन्न हुए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में पूर्वा शर्मा को अध्यक्ष, वंदना जोशी को उपाध्यक्ष, अनुभा गार्गव को सचिव तथा सीमा सोहनी एवं अनुराधा पारे को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
नार्मदीय समाज के अध्यक्ष योगेश उपरीत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।
कार्यकारिणी की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज के निर्माणाधीन भवन और मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सामाजिक गतिविधियों को नए सिरे से प्रारंभ करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महिला मंडल नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading