छपारा (सिवनी): जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इन दिनों एक्शन मोड में है। जिले में चल रही वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण और देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ताजा मामला छपारा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले एक डीजे संचालक पर कड़ी कार्रवाई की है।
*क्या है पूरा मामला*
वर्तमान में स्कूली छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के दौरान छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल मिल सके, इसके लिए प्रशासन ने देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर या डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद, छपारा में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
शिकायत मिलते ही छपारा थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर लिया।
*डीजे संचालकों में हड़कंप*
पुलिस की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*थाना प्रभारी का संदेश*
“छात्रों की पढ़ाई और जनहित को देखते हुए नियम बनाए गए हैं। यदि कोई भी संचालक नियम-कानून का उल्लंघन कर निर्धारित समय के बाद या तेज आवाज में डीजे बजाएगा, तो उस पर सबसे सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


