28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यालय की जनसुनवाई में 43 और संभागों में प्राप्त हुए 48 आवेदन

*

*निगमायुक्त ने मुख्यालय और सभी संभागों में संभागीय अधिकारियों ने आवेदकों के आवेदनों पर की त्वरित सुनवाई*

*प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में 91 आवेदकों के आवेदनों पर कार्यवाही कर दी गयी मौके पर ही राहत*

जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 43 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 48 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय में प्राप्त कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 6 अतिक्रमण विभाग, 6 भवन शाखा, 3 स्थापना, 5 स्वास्थ विभाग, 1 कॉलोनी सेल, 5 सम्पदा, 3 जल, 2 पेंशन शाखा, 1 राजस्व, 2 उद्यान, 2 बाजार, 3 लोककर्म, 1 सीवर, 1 लोकसूचना, 1 संभाग क्रमांक 03, 1 संभाग क्रमांक 12 से संबंधित है, समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर आयुक्त व्ही एन बाजपेई, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश एवं समस्त विभागीय प्रमुख तथा सभी संभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading