जबलपुर। कृषि विज्ञान संस्थान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने क्षमता वर्धन के अंतर्गत कुलगुरु प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन, कुलसचिव व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में लगभग 40 छात्रों ने “नूतन वर्मी कंपोस्ट इकाई“ केवलारी में गेंदालाल कुशवाहा प्रोग्रेसिव फार्मर के फार्म में जाकर केंचुआ खाद उत्पादन की सूक्ष्म तकनीकी का प्रशिक्षण प्राप्त कियाद्य कृषि विज्ञान संस्थान, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने प्रोग्रेसिव फार्मर से एम.ओ.यू. कर छात्रों को कृषि शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान देने हेतु छात्रों को प्रक्षेत्र से रूबरू करा कर कृषि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस भ्रमण का आयोजन किया गया
श्री कुशवाहा ने केंचुआ खाद उत्पादन में आवश्यक सामग्री, मात्रा तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु की जाने वाली विधि को छात्रों को प्रदर्शन के साथ समझाया। भ्रमण के दौरान प्रोफेसर एम.एल. केवट ने विभिन्न खरपतवारों व जैविक कीटनाशक तथा जैविक खाद का प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीलाभ व रवि फसल में आने वाले खरपतवार तथा निदा नाशक की जानकारी छात्रों को दी। डॉ. रोहित पांडेय ने खाद व उर्वरक प्रबंधन का प्रशिक्षण छात्रों को दिया ।


