28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोका-कोला फैक्ट्री कुर्क: 97 लाख 75 हजार रुपये का बकाया टैक्स, नगर निगम की सख्त कार्रवाई


जबलपुर। नगर निगम जबलपुर ने बकाया करों की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र रिछाई स्थित उदयपुरा बेवरेज प्रा. लि. (कोका-कोला) की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। कंपनी पर 97 लाख 75 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया बताया गया है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार संभागवार और वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए राजस्व विभाग लगातार अभियान चला रहा है। जिन करदाताओं को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, उनके विरुद्ध कुर्की, तालाबंदी और नल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाइयां की जा रही हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उदयपुरा बेवरेज प्रा. लि. की गार्ड रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और विश्राम गृह की संपत्तियों को कुर्क कर नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही चल संपत्ति के रूप में एक 407 वाहन को भी जब्त किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं होने पर वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय तथा सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं नीरज जैन उपस्थित रहे।
नगर निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी बड़े या छोटे करदाता को बकाया कर के मामले में राहत नहीं दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ कर नगर विकास कार्यों को गति देना है।

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading