23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों ने किया मलाजखंड माइंस का औद्योगिक भ्रमण


प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा 23 फरवरी 2026 को मलाजखंड माइंस का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के संयोजक डॉ. राकेश चौरे ने बताया कि इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मलाजखंड माइंस में धातु उत्खनन की प्रक्रिया, अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन तथा पर्यावरणीय प्रभावों की जानकारी प्रदान करना था। विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह द्वारा विद्यार्थियों को भ्रमण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विद्यार्थियों को बताया गया कि खनन कार्य के दौरान निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को एक स्थान पर एकत्रित किया जाता है, जिसे टेलिंग तालाब कहा जाता है। इस टेलिंग मटेरियल के कारण आसपास के पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए उसके वैज्ञानिक प्रबंधन और रिसाइक्लिंग की आवश्यकता होती है। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की महत्ता समझाई गई।

इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग से प्रो. राकेश पटेल, प्रो. बाबा राहुल मेघ्राम, प्रो. खिलेश्वर ठाकरे, डॉ. ताराचंद बड़ोदिया, श्री गेंदा लाल हनोटे एवं श्री दिलीप मराठे सहित लगभग 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त की और इसे अपने अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए उपयोगी बताया। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading