September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमूल के निर्माणाधीन भवन पर रोक*
एम.पी. वेयर हाउस सहित 5 औद्योगिक इकाईयों विकास इलेक्ट्रिकल, विजय उद्योग, जनताउ पंचगव्य सेन्टर एवं महाकाल इंडस्ट्री को बकाया राशि जमा करने तीन दिन का अंतिम नोटिस जारी

*

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, तालाबंदी एवं नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज संभाग क्रमांक 15 अंतर्गत अमूल के निर्माणाधीन भवन पर टैक्स की राशि जमा नहीं होने पर तीन दिन का नोटिस जारी कर निर्माणाधीन भवन के कार्य पर रोक लगाई गयी। इसी प्रकार एम.पी. वेयर हाउस पर 10 लाख रूपये की राशि, विकास इलेक्ट्रिकल से 2 लाख 27 हजार रूपये की राशि, विजय उद्योग से 31 लाख 64 हजार रूपये की राशि, जनताउ पंचगव्य सेन्टर से 6 लाख 62 हजार रूपये की राशि एवं महाकाल इंडस्ट्री से 72 हजार रूपये की राशि बकाया होने पर तीन दिन का अंतिम नोटिस जारी किया गया। तीन दिनों के अंदर बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव, नीरज जैन सहित फायर बिग्रेड का दल आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading