23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गौरीघाट पर मृत मगरमच्छ मिलने से हड़कंप



जबलपुर। जबलपुर में बुधवार सुबह नर्मदा नदी के गौरीघाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब घाट किनारे एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला। करीब तीन से चार फुट लंबे इस मगरमच्छ के शव को देखकर प्रथम दृष्टया करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज स्थित फोरेंसिक सेंटर भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गौरीघाट क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने वाले पराग दिवान ने बताया कि बुधवार सुबह घाट किनारे मगरमच्छ का शव देखा गया। शव की स्थिति को देखकर करंट लगाकर मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

जबलपुर रेंज से पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौरीघाट में इस तरह की यह संभवतः पहली घटना है।

नर्मदा नदी में मगरमच्छ के शिकार की खबर से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मान्यता है कि मगरमच्छ को मां नर्मदा का वाहन माना जाता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading