September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चाय पिलाने के बहाने युवती को कैफे ले जाकर किया दुष्कर्म, संचालक सहित 3 पर केस, मुख्य आरोपी फरार



जबलपुर। शहर में संचालित कुछ कैफे अपराधियों के ठिकाने बनते जा रहे हैं। ताजा मामला आधारताल थाना क्षेत्र के अमखेरा इलाके का है, जहां एक युवती के साथ कैफे के केबिन में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैफे संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका परिचित जुनैद खान उसे चाय पिलाने के बहाने अमखेरा स्थित नाइस कैफे ले गया। कैफे में पर्दों से ढंके अलग-अलग केबिन बने थे। आरोप है कि इन्हीं केबिन में ले जाकर आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती की।

घटना के बाद युवती आधारताल थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

कैफे पर छापा, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

आधारताल थाना पुलिस ने देर रात नाइस कैफे पर छापा मारा। जांच के दौरान कैफे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कैफे संचालक दीपक चौधरी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी जुनैद खान फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पर्दों से बने थे बंद केबिन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, कैफे में ऐसे केबिन बनाए गए थे जो बाहर से पूरी तरह बंद कमरों जैसे दिखाई देते थे। पहले भी पुलिस द्वारा शहर के कैफे संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी तरह के बंद या पर्दादार केबिन न बनाए जाएं और व्यवस्था खुली रखी जाए। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाया गया।

पुलिस का कहना है कि शिकायत में कैफे संचालक की भूमिका को भी गंभीरता से लिया गया है, क्योंकि घटना उसी द्वारा उपलब्ध कराई गई केबिन व्यवस्था में हुई।


अन्य कैफे की भी जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने शहर के अन्य कैफे में भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading