25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्री राम नवमी शोभायात्रा 2026: भव्य आयोजन की तैयारियां तेज



प्रभु के प्राकट्योत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

जबलपुर। संस्कारधानी में श्री राम नवमी शोभायात्रा 2026 को लेकर तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। इसी कड़ी में सनातन धर्म महासभा की पहली महत्वपूर्ण बैठक श्री नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज परिसर में नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक और अनुशासित स्वरूप में आयोजित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं सनातन धर्म श्री कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष तरुण भनोत, सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा तथा नगर पंडित सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. वासुदेव शास्त्री जी की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने श्री राम नवमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज में एकता, समरसता और आध्यात्मिक जागरण का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समन्वय का भी प्रतीक है।
बैठक में पं. संजय गोस्वामी, अंजू भार्गव, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन, राकेश पाठक, पप्पन मिश्रा, केके शुक्ला, विजय गुप्ता, विद्येश भापकर, सुनीता चावला, सोनल सेठी, मीरा दुबे, कविता दुबे एवं नंदिता महाजन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने शोभायात्रा के मार्ग निर्धारण, झांकियों की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, महिला एवं युवा सहभागिता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जानकारी दी गई कि इस वर्ष विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक एवं संदेशपरक झांकियां शामिल की जाएंगी।
बैठक का संचालन एडवोकेट प्रवेश खेड़ा ने किया तथा आभार प्रदर्शन विष्णु पटेल द्वारा किया गया। अंत में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि श्री राम नवमी शोभायात्रा 2026 को ऐतिहासिक और अनुकरणीय स्वरूप प्रदान किया जा सके।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading