September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

11 बॉटल एवं 60 पाव अंग्रेजी तथा 201 पाव देशी शराब एवं एक्टीवा जप्त

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी कर रहा था घर में अवैध शराब का संग्रहण, फरार आरोपी की तलाश पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्ग दर्शन में थाना गढा की टीम द्वारा 11 बॉटल एवं 60 पाव अंग्रेजी शराब तथा 201 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।    
             थाना गढा मे दिनॉक 25-2-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ज्योतिनगर गढा मे रहने वाला हर्षित नामदेव कई दिनो से लुक छिपकर अवैध शराब का बिक्रय कर रहा है एवं आगामी होली के त्यौहार मे  जिस दिन शराब बिक्रय पर शासन की सामान्यतः रोक रहती है, पर अधिक दाम मे अवैध शराब बेचे जाने के लिए,  अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा गाडी से बारी बारी से शराब खरीदकर अपने घर मे डंप कर रहा है एवं कुछ देर पहले ही घर पर शराब की एक खेप रखकर निकला है। सूचना पर ज्योतिनगर मे हर्षित नामदेव के निवास स्थान पर दबिश दी घर पर संदेही हर्षित नामदेव की मां मिली। जिससे हर्षित नामदेव के बारे मे पूछने पर बताया कि घर पर नही है कहीं गया है। हर्षित नामदेव की मां मीरा नामदेव को   सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर छत पर भारी मात्रा मे शराब रखी हुई मिली चैक करने पर 105 पाव देशी शराब, एवं 11 बॉटल मैडवाल , 16 पाव बैकपाईपर, 44 पाव रम अग्रेजी शराब होना पाई गयी। हर्षित की मॉ को पुत्र हर्षित नामदेव को बुलाने के लिए कहा तभी एक एक्टीवा घर के सामने आकर रूकी पुलिस को देखकर एक्टीवा का चालक एक्टीवा घर के सामने छोड़कर भाग गया, नीचे पहुंचने पर देखा कि एक्टिवा एमपी 20 एसएच 5836 में सामने हरे रंग के थैले मे 96 पाव देशी शराब रखी मिली । मौके से 11 बॉटल एवं 60 पाव अंग्रेजी शराब तथा 201 पाव देशी शराब एवं एक्टीवा जप्त करते हुये आरोपी हर्षित नामदेव के विरूद्ध धारा 34(2)मप्र आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, आशा माहोरे प्रधान आरक्षक हिमलेश बैद्य  की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading