September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

शिवनगर पानी टंकी क्षेत्र से 40 अतिक्रमण हटाए निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज शिवनगर स्थित पानी टंकी के पास विशेष अभियान चलाकर लगभग 40 अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान पक्की दीवारें, लोहे की जालियां, टीन शेड एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। निगम अमले ने जेसीबी और आवश्यक संसाधनों की सहायता से मार्ग एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जों को मुक्त कराया।
निगम अधिकारियों के अनुसार, शिवनगर क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था तथा स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतें प्राप्त होने के बाद स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई की योजना बनाई गई।
अतिक्रमण दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी टीम ने व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर नगर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परसवाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक

Newsdesk

नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 1434 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Newsdesk

उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading