24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समृद्ध, संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: जिलाअध्यक्ष अमिता चपरा जी



‘अटल निलय’जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता संपन्न

शहडोल। मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तथा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध, संपन्न, सुखद और विकसित मध्यप्रदेश” की परिकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वसमाज के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवा उन्नति पर केंद्रित बताया।
पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजट 2026 के संयोजक मनोज गुप्ता, सहसंयोजक राजकुमार खरया, जिला कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता का मंच संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।

*विकास को गति देने वाला रोलिंग बजट*

श्रीमती अमिता चपरा ने बताया कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग साढ़े चार प्रतिशत अधिक प्रावधान के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह प्रदेश का पहला “रोलिंग बजट” है, जो आगामी तीन वर्षों के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है। बजट को डिजिटल, पारदर्शी और जनता-केंद्रित बताया गया है। विशेष बात यह है कि लगातार तीसरी बार कोई नया कर नहीं बढ़ाया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
*किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता*
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। किसानों के लिए 25,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक लाख सोलर पंप वितरण की योजना से किसानों को बिना अतिरिक्त बिजली लागत के सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
किसान कल्याण योजना हेतु 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें फसल बीमा, ब्याज-मुक्त ऋण एवं अन्य सहायता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त फसल बीमा योजना के लिए 1,299 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान रखा गया है।

*युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण*

श्रीमती चपरा ने कहा कि बजट युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने वाला है। महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए समर्पित योजनाओं में ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाओं को मजबूती दी गई है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण एवं कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक निवेश प्रस्तावित है।

*शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े प्रावधान*

बजट में 200 नए संदीपनी स्कूल खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेजों में कैंसर एवं हृदय रोगों के सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए प्रदेशवासियों को बाहर न जाना पड़े। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है।

*प्रधानमंत्री के विजन का प्रतिबिंब*

अपने संबोधन में श्रीमती चपरा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रतिबिंब है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वसमाज के लिए सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है तथा प्रदेश को आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजट 2026 में शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं में विकास कार्यों की मिली स्वीकृति की जानकारी भी पत्रकारों से साझा की
विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के अंर्तगत 2026 के बजट में निम्न कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया।
1 -झिरिया से दादर मार्ग लागत 5.00 करोड़
2 – कनाडीकला से टेटका मार्ग लागत 3.00 करोड़
3 -नवा टोला से हरिजन टोला छत्तीगढ़ बॉडर तक पहुंच मार्ग लागत 2.35 करोड़                   4 -छपरा टोला से महुआ टोला पहुंच मार्ग लागत 3.00 करोड़
5- ग्राम कल्हारी मेन रोड हाईस्कूल गेट उप-स्वास्थ्य केंद्र होते हुए बखरी टोला मुख्यमार्ग लागत 5.85 करोड
6- पसगढ़ी देवरी जनकपुर मार्ग लागत 9.47 करोड़
7- नकुनी (गाडा) से पसगडी-देवरी- बुढवा मुख्य जिला मार्ग पहुँच मार्ग लागत 6.50 करोड़
8-देवगांव पहुंच मार्ग लागत 1.३5 करोड़ 9- सेमारी टोला पहुंच मार्ग लागत 1.३5 करोड़
10- मऊ पहुंच मार्ग लागत 2.90 करोड़
11- बुढवा बंधा जनकपुर मार्ग लागत 6.50 करोड़
12- चरखरी पहुंच मार्ग लागत 2.00 करोड़ कार्यों की मिली स्वीकृति।

💥💥💥💥💥💥💥
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंर्तगत 2026 के बजट में निम्न कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया।
खन्नौंधी–उदयपुर रतहर मार्ग
2.50 किमी 2.35 करोड़
सरीसताल से कुबरा मार्ग
5.00 किमी 4.90 करोड़
मोहनी से शक्तीडोल  मार्ग
2.90 किमी 2.80 करोड़
अमरहा से बंजारी मार्ग
3.00 किमी 2.90 करोड़
बरटोला से टिकुरी टोला (पतखई) मार्ग
2.00 किमी 2.20 करोड़
ओढ़की पहुँच मार्ग
1.20 किमी 1.50 करोड़
भानुपुर–कठौतिया–हर्दी सामतपुर मार्ग
3.00 किमी 3.50 करोड़
चंदेला से कुबरा मार्ग
4.00 किमी  5.00 करोड़ के कार्यों को मिली स्वीकृति।

💥💥💥💥💥💥💥💥

विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के अंर्तगत 2026 के बजट में निम्न कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया।
1.जैतपुर से होते हुवे खमरिया लेटरिया अनूपपुर बोर्डर मार्ग 55 कि.मी. लागत 160 करोड़,
2.रैकोबा से मिरकान मार्ग  3 कि.मी.लागत 3.10 करोड़
3.बिरौड़ी से भरूहा पहुँच मार्ग 4.50 कि. मी. लागत 4.5 करोड़
4.जैतपुर से तहसील पहुँच मार्ग 700 मीटर लागत 1 करोड़
5.साखी पुरनिहा टोला मार्ग  2 कि.मी. लागत 1.80 करोड़
6.साखी से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुच मार्ग  2 कि.मी. लागत 1.80 करोड़
7.देवगढ़ से तितरा पहुच मार्ग 3.10 कि.मी लागत 2.79 करोड़
8. नौगई से बहगड़ पहुँच मार्ग 3 कि.मी. लागत 3.10 करोड़
9. मनटोलिया मेन रोड से मझौली पहुँच मार्ग 3 कि .मी. लागत 3 करोड़
10. बटुरा से बिछिया पहुँच मार्ग व्हाया खमरौध मार्ग 1.35 कि. मी.लागत 1.70 करोड़
11. भठिया से जैतपुर मार्ग( बुढ़ार जैतपुर मार्ग) 3 कि. मी. लागत 3.50 करोड़ के कार्यों की मिली स्वीकृति।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading