27.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने सांसद का किया स्वागत


अनूपपुर ,। अनूपपुर स्टेशन में आयोजित तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज ( ठहराव ) के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह का मंच में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर जोन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने फुलों के बुके देकर स्वागत किया , रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओर से रेल कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर सांसद महोदया से श्री राव ने मांग रखी की रेलवे कालोनी अनूपपुर में आदर्श रेलवे स्कूल अनूपपुर के बगल में रेलवे कर्मचारियों व क्षेत्र के नागरिकों के विवाह व सामाजिक , सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए रेल सांस्कृतिक भवन ( मिनी कम्यूनिटी हाल ) की मांग मजदूर कांग्रेस बिलासपुर डिविजनल व जोनल पीएनएम बैठक में लगातार विगत दस वर्षों से उठा रही, मजदूर कांग्रेस ने सांसद महोदया को धन्यवाद दिया की रेल संस्कृति भवन अनूपपुर की मांग सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह जी ने महाप्रबंधक बिलासपुर जोन व मंडल रेल प्रबंधक नबिलासपुर के स्तर पर होने वाले रेल व यात्री सुधार व विकास के परामर्श बैठकों में मजबूती से उठाती रही है, इस पर थोड़ा प्रयास सांसद महोदया जी की ओर से होने पर रेल सांस्कृतिक भवन अनूपपुर में बन जाएगा , मजदूर नेता लक्ष्मण राव ने मांग की अनूपपुर रेलवे स्टेशन पुराने मुख्य द्वार जो अब गेट नम्बर 2 बन गया है , उसे नगर पालिका अनूपपुर के पूर्व परिषद के प्रस्ताव अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दलबीर सिंह द्वारा के नाम से बनाया जाए
मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के अन्य पदाधिकारी स्वागत में उपस्थित रहे उनमें शाखा उपाध्यक्ष रामदास राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक राय, कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय, ब्रांच काउंसलर , नोखेलाल, किशन द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी जी सूर्या राव आदि उपस्थित रहे

अन्य ख़बरें

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

गोस्वामी तुलसीदास सम्मान से विभूषित हुए पं. सुधाकर शर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading