24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य पात्रता परीक्षा के लिए जिले मुख्यालय में बनाए गए विभिन्न  परीक्षा केन्द्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण


शहडोल 01 मार्च 2026- राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के विभिन्न 13 परीक्षा केन्द्रों में मध्यान्ह 12 बजे से 03 बजे तक किया गया। इन परीक्षा केन्द्रों मे 4929 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 3871 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा 1058 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 78.53 रहा।
परीक्षा केन्द्र शासकीय पालीटेक्निक में 300 परीक्षार्थियों में से 214 उपस्थित एवं 86 अनुपस्थित, इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में 600 परीक्षार्थियों में से 466उपस्थित एवं 134 अनुपस्थित, पीएमश्री रघुराज हा.से.स्कूल में 400 परीक्षार्थियों में से 325 उपस्थित एवं 75 अनुपस्थित, शा.कन्या.हा.से. स्कूल में 349परीक्षार्थियों में से 270 उपस्थित एवं 79 अनुपस्थित, शास.हा.से.स्कूल जय स्तम्भ चौक सोहागपुर में 300 परीक्षार्थियों में से 239 उपस्थित एवं 61 अनुपस्थित, शा. महारानी लक्ष्मीबाई हा.से.स्कूल में 399 परीक्षार्थियों में से 308 उपस्थित एवं 91 अनुपस्थित, शास.बालक हा.से. स्कूल जय स्तम्भ चौक सोहागपुर में 400 परीक्षार्थियों में से 316 उपस्थित एवं 84 अनुपस्थित, भारत माता हा.से. स्कूल में 500 परीक्षार्थियों में से 388 उपस्थित एवं 112 अनुपस्थित, जिला महिला समिति हा.से. स्कूल में 200 परीक्षार्थियों में से 143 उपस्थित एवं 57 अनुपस्थित, सेन्ट्रल अकादमी हा.से.स्कूल में 550 परीक्षार्थियों में से 436 उपस्थित एवं 114 अनुपस्थित, गुड सेफर्ड कान्वेन्ट स्कूल में 400 परीक्षार्थियों में से 330 उपस्थित एवं 70 अनुपस्थित, पं.शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय पुराना कैम्पस में 300 परीक्षार्थियों में से 248 उपस्थित एवं 52 अनुपस्थित, सेंट जूटस हा.से.स्कूल में 231 परीक्षार्थियों में से 188 उपस्थित एवं 43 अनुपस्थित रहे।

राज्य सेवा आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सेवा निवृत्त न्यायधीश श्री रामगोपाल प्रजापति ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं व्यवस्थित एवं शान्ति पूर्वक संचालित होना पाई गई। राज्य सेवा परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों कन्या महाविद्यालय, शास.पॉलीटेक्निक सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा परीक्षा केन्द्रों का की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। परीक्षा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा ने भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की मानीटरिंग की।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading