शहडोल 2 मार्च 2026- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई.व्ही.एम. व्ही.व्ही.पी.ए.टी वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रतीक खरे, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि श्री विष्णु प्रताप सिंह, अरफाना बेगम सहित अन्य राजनैतिक दल के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


