April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लापता कमल मेडिकल कॉलेज में मिला, सिर पर गंभीर चोट


जबलपुर। चार दिन से गुमशुदा चल रहे 69 वर्षीय कमल किशोर शर्मा घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिले हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 108 एम्बुलेंस वाहन से लाकर मेडिकल कॉलेज की कैजुअल्टी में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया था।

बताया गया है कि सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति 108 एम्बुलेंस से कमल किशोर शर्मा को कैजुअल्टी में छोड़कर चला गया। जांच के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित न्यूरोसर्जरी वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उनका इलाज जारी है।

कमल किशोर शर्मा, बड़ी उखड़ी गांव  जबलपुर के निवासी हैं। वे चार दिन पहले घर से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट विजयनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। मरीज के साथ मौजूद अटेंडेंट पारुल शर्मा ने बताया कि उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

अन्य ख़बरें

लोक निर्माण विभाग में चल रहे घोटाले की खुली पोल, कागजों में बनी 65 करोड़ की सडक़ की खुली पोल  तीन अधिकारी हुए निलंबित,

Newsdesk

बालाघाट में मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच, आपसी संघर्ष की आशंका

Newsdesk

युवा कवि पंकज जुगनू को मिलेगा साहित्य संगम संस्था का ‘स्व. प्रतीकराज कनोजे स्मृति उत्साही युवा सम्मान’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading