तीन संभागों में हुई कुर्की की कार्रवाई ,3 दिन में भुगतान न करने पर होगी कुर्की*
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सभी संभागों में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज नगर निगम के संभाग क्रमांक-10 द्वारा टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। रविवार, 08 मार्च 2026 को निगम की टीम ने शहीद भगत सिंह वार्ड और महर्षि सुदर्शन वार्ड के बड़े बकायेदारों के घरों पर अंतिम चेतावनी नोटिस चस्पा किए जिसमें
लक्ष्मण यादव 53,590/- एवं 39,432/-, चेतराम बंजारा 46,636/-, प्रेमवती झारिया 39,923/-, किशनलाल रजक 62,254/-, सूरज प्रसाद विनोदिया 49,104/-, बद्री प्रसाद साहू 34,949/- एवं कल्पना पाण्डेय 32,961/- बकाया होने पर 3 दिन का नोटिस चश्पा किया।
संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि इन सभी बकायेदारों को 3 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि के भीतर टैक्स जमा नहीं किया जाता है, तो नगर निगम नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही शुरू कर देगा।
इस कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, वार्ड कर संग्रहिता सविता सिंह कुशवाहा, रंजीत चौधरी, रविकान्त पुषाम, महेश परस्ते और पवन बरकड़े सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 06 के अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड में लंबे समय से बकाया टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बड़े बकायादारों जिनमें पुरुषोत्तम लाल साहू पर 39,359/-, देशराज सिंह भदोरिया पर 39,524/- एवं भीमलाल गुप्ता पर 33,252 बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गयी।
कार्रवाई के दौरान संभागीय अधिकारी प्रदीप मेरावी, राजस्व निरीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, देवेंद्र इरवार, गोपाल शर्मा, राम कालेश तिवारी सहित निगम का पूरा अमला मौजूद रहा।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा और कुर्की जैसी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने करों का भुगतान करें।
संभाग क्रमांक 14 विजय नगर के अंतर्गत मोतीलाल वार्ड में साबरा बी पति मोहम्मद हकीम पता है- 445 गीता प्लाई के बाजू में रद्दी चौकी के पास जिसमें बकाया राशि 159594=00 है जिस पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल एवं राजस्व निरीक्षक मन्नू पटेल वार्ड कर संग्रहिता चंद्रेश कोल एवं कमलेश सिंह एवं राजस्व टीम की उपस्थिति रही।


