April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम पंचायत भूरसी और बुदसार महिला सरपंच दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में होगी सम्मानित



शहडोल 10 मार्च 2026:-  अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जानकारी दी है कि  एक दिवसीय  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 11 मार्च  को मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश से 25 लोगो को नामांकित किया गया है जिसमें 15 सरपंच 04 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं 03 जिला परियोजना प्रबंधक आरजीएसए एवं 03 कन्सलटेन्ट भोपाल से नामांकित है। शहडोल जिले से जनपद पंचायत गोहपारू की ग्राम पंचायत भुरसी की सरपंच श्रीमती रामकली सिंह एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत बुधसार की सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह  महिला जनप्रतिनिधि को दिल्ली में सम्मानित होने हेतु पंचायत राज संचालनालय भोपाल के द्वारा नामांकित किया गया है।

अन्य ख़बरें

हत्याकांड का खुलासा: स्लॉटर हाउस क्षेत्र में हुई वारदात में 8 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जबलपुर आगमन, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Newsdesk

बीते वित्तीय वर्ष में एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई वृद्धि – तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading