April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

नई दिल्ली, 11 मार्च । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज हो गया। सदन में ध्वनिमत से स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के बाद ‘स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव’ को ध्वनिमत से खारिज किया गया। हालांकि, संख्या बल को देखते हुए ये पहले से ही तय था कि ये अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाएगा।

बता दें कि करीब चार दशक के बाद लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया था। जानकारी के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे तय हुए थे, लेकिन समय से ज्यादा चर्चा हुई। लगभग 13 घंटे तक सदन में पक्ष और विपक्ष की तरफ से चर्चा हुई और इसमें 42 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया।

बीते महीने फरवरी में विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल न होने का फैसला किया था।

बता दें कि विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रहे हैं और सत्ता पक्ष के पक्ष में झुकाव दिखा रहे हैं। विपक्षी दलों ने संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा था।

इस प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर थे। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) समेत कई विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया था, जो अब ध्वनिमत से खारिज हो चुका है। अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि लोकसभा अध्यक्ष ने बार-बार उन्हें सदन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने का अवसर नहीं दिया जाता है, जिस वजह उन्हें अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जैसा कदम उठाना पड़ा।

अन्य ख़बरें

पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत

Newsdesk

वैश्विक संकटों से भारत मजबूती से उबर रहा है: एस. जयशंकर

Newsdesk

भाजपा-एनडीए गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading