April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए निगमायुक्त ने अपनाया कड़ा रुख

शहर विकास और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*

*निगमायुक्त ने दिए राजस्व वसूली में तेजी  लाने के निर्देशलापरवाही बरतने वालों पर होगी अब सख्त कार्रवाई*
*कार्यों में कोताही बरतने वाले 20 राजस्व अमले को नोटिस जारी*

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज निगम के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजस्व, बाजार, पीएम स्वनिधि, उद्यान और सीएम हेल्पलाइन जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिए कि शहर की व्यवस्थाओं में सुधार और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ‘फील्ड वर्क’ पर विशेष ध्यान दिया जाए।
*बाजार और राजस्व वसूली पर विशेष फोकस*
आयुक्त श्री अहिरवार ने बाजार अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वे अपनी टीम के साथ केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर सीधे फील्ड पर उतरें और लंबित वसूली को गति दें। निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने 14 मार्च तक की समय-सीमा  निर्धारित की है।
निगमायुक्त ने कहा कि लक्ष्य पूरा न करने वाले अमले के विरुद्ध निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*त्वरित एक्शन*
निगमायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 20 कर-संग्रहिताओं को आज कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
*उद्यान और जनसमस्याओं का समाधान*
बैठक के दौरान उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने शहर के पार्कों और हरियाली के रखरखाव में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। बैठक में सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading