April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर के साथ अब ग्रामीण वार्डों में भी चमक रही निगम की व्यवस्थाएं, निगमायुक्त ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा


जबलपुर। नगर निगम की बुनियादी सेवाओं का लाभ अब केवल शहर के मुख्य रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि निगम प्रशासन ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले वार्डों में भी विकास की नई इबारत लिख रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दादा ठन ठन पाल वार्ड का आज सुबह सुबह सघन दौरा कर वहाँ की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
*गलियों में घूमकर जानी हकीकत*
निगमायुक्त ने वार्ड की संकरी गलियों और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से
  कचरा संग्रहण और सड़कों की नियमित सफाई को लेकर उन्होंने स्वच्छता प्रहरियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए उन्होंने सुनिश्चित किया कि हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच निर्बाध बनी रहे।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने  मानसून पूर्व की तैयारियों और वर्तमान जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया ताकि बस्तियों में जलभराव की स्थिति न बने और निस्तार की पानी की निकासी हो सके, इसके लिए भी उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने वार्ड की स्ट्रीट लाइट्स और बंद पड़े बल्बों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए ताकि रात के समय नागरिकों को सुरक्षा और सुविधा महसूस हो।
*ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा कायाकल्प*
निगमायुक्त के इस सक्रिय रुख से यह स्पष्ट है कि इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक प्राप्त होंगे। इस मौके पर क्षेत्र वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया के साथ नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव बदले चेन्नई,

Newsdesk

आरटीओ चेक पोस्ट की मनमानी से ठप पड़ा रोज़गार: रजेगांव शराब दुकान के ग्राहक डर से लौट रहे

Newsdesk

डिंडोरी जिले में एफएलएन सर्वे का सफल आयोजन, विद्यार्थियों की आधारभूत दक्षताओं का हुआ आकलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading