April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यालय की जनसुनवाई में प्राप्त 33 और संभागों में प्राप्त हुए 28 आवेदन

प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में 61 आवेदकों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर दी गयी राहत*

जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान एवं ने मुख्यालय में आए 33 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 28 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय में प्राप्त कुल 33 शिकायतों में सर्वाधिक 9 भवन शाखा, 2 अतिक्रमण विभाग, 2 स्थापना, 3 स्वास्थ विभाग, 3 सम्पदा, 3 जल प्रदाय, 3 राजस्व विभाग, 3 लोककर्म विभाग, 2 योजना शाखा, 1 संभाग क्रमांक 05, 2 संभाग क्रमांक 15 से संबंधित है। समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश सहित सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading