April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोपी करन दाहिया फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
        आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया के मार्गदर्शन में  थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
        थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 10-03-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष काली शर्ट एवं नीला जींस पहने हनुमान मंदिर के आगे ट्रांसफार्मर डिपो के पीछे रोड़ किनारे पिस्टल रखे खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम करन दाहिया पिता राजू दाहिया उम्र 21 वर्ष निवासी मांडवा टेण्डर 1 रामपुर बताया, तलाशी लेने पर कमर में एक पिस्टल खोसे मिला, पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड पाया गया, आरोपी करन दाहिया के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
      उल्लेखनीय है थाना गोरखपुर में दिनॉक 18-2-26 को मोह. अब्राहम शाह उम्र 23 वर्ष निवासी माण्डवा बस्ती गोरखपुर की रिपोर्ट पर आरोपी करन दाहिया एवं करन दाहिया के साथियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 138/26 धारा 296 बी, 115(2), 119(1),324(4),351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की रही है। 

अवैध फायर आर्म्स के साथ पकड़ा गया आरोपी करन दाहिया को थाना गोरखपुर के अपराध क्रमांक 138/26 में भी विधिवत गिरफ्तार किया जाकर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक रितेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading