April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता का संदेश
नुक्कड़ नाटक के जरिए जबलपुर की घसिया बस्ती में बिखरी जागरूकता की अलख

जबलपुर। शहर को स्वच्छता के पायदान पर शीर्ष पर ले जाने के संकल्प के साथ नगर निगम निरंतर नवाचार कर रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार संभाग क्रमांक 16, वार्ड 50 के अंतर्गत आने वाली घसिया बस्ती में एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने जीवंत अभिनय के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। नाटक के जरिए स्थानीय नागरिकों को समझाया गया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें, जैसे गीला और सूखा कचरा अलग करना और डस्टबिन का उपयोग करना, पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती हैं।

*बच्चों और महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह*

निगमायुक्त ने बताया कि इस आयोजन की खास बात क्षेत्र के स्कूली बच्चों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ‘स्वच्छता दूत’ के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को घर से निकलने वाले कचरे के सही निपटान और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की जानकारी दी गई।
स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से अपने वार्ड को आदर्श और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

*सामुदायिक सहभागिता से बनेगा ‘स्वच्छ जबलपुर’*

नगर निगम आयुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि स्वच्छता को एक संस्कार के रूप में विकसित करना है। घसिया बस्ती में हुए इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब कला और जन-जागरूकता का मिलन होता है, तो उसका प्रभाव गहरा और स्थाई होता है।
“स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading