April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हजरत अली की यौम-ए-शहादत पर आगा साहब की दरगाह में  विशाल अफ्तार-ए-आम



जबलपुर। मौला-ए-कायनात हजरत अली रज़ियल्लाहु अन्हु की यौम-ए-शहादत के मौके पर बुधवार को आगा चौक स्थित हजरत आगा मोहम्मद साहब की दरगाह में विशाल अफ्तार-ए-आम का एहतेमाम किया गया। रमजान मुबारक के 21वें रोजे पर बाद नमाज असर मौला-ए-कायनात हजरत अली रज़ियल्लाहु अन्हु की नियाज पेश की गई।
मगरिब के वक्त आयोजित इस विशाल अफ्तार-ए-आम में सैकड़ों की तादाद में रोजेदारों और अकीदतमंदों ने शिरकत की और सामूहिक रूप से रोजा अफ्तार किया। अफ्तार के बाद मगरिब की सामूहिक नमाज अदा की गई और देश व शहर की तरक्की, अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं।
दरगाह शरीफ के मुतवल्ली सैय्यद लियाकत अली, सेक्रेट्री रफीक खान और साबिर अली ने रोजा अफ्तार में शिरकत करने के लिए आए तमाम रोजेदारों और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading