April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डॉक्टर को रेप-पॉक्सो में फंसाने की धमकी देकर 37 लाख की मांग, कथित पत्रकार गिरफ्तार

कछपुरा ब्रिज पर 10 लाख लेते समय पुलिस ने दबोचा
जबलपुर। शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. अमित खरे को रेप और पॉक्सो एक्ट में झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 37 लाख रुपए की मांग करने वाले एक कथित पत्रकार को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कछपुरा ब्रिज के पास 10 लाख रुपए लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार डॉ. अमित खरे ने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रवीण सिंह नाम का व्यक्ति उन्हें लगातार फोन कर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी का कहना था कि एक युवती उनके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाली है, जिसे वह रुकवा सकता है, लेकिन इसके लिए 37 लाख रुपए देने होंगे। बातचीत के दौरान आरोपी ने रकम पहले 25 लाख और बाद में 10 लाख रुपए तक कर दी।
परेशान होकर डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायत की जांच कर ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे डॉक्टर कछपुरा ब्रिज के पास रुपए से भरा बैग लेकर पहुंचे। जैसे ही आरोपी ने बैग लिया, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह और उसके दो साथी पवन कुमार देवक तथा बृजेश समन निवासी रामपुर को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन और एक न्यूज चैनल की माइक आईडी भी बरामद की है। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर और आरोपी दोनों ही पहले से विवादों में रहे हैं, इसलिए पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 9 अप्रैल से शुरू, सीएम मोहन यादव ने की किसान समूहों से बात

Newsdesk

पोस्टमार्टम के लिए एक साल बाद कब्र से निकाली गई लाश

Newsdesk

गोंडवाना कालीन ऐतिहासिक बावली का होगा कायाकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading